फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discussion on progress in satellite technology

Mahendragarh-Narnaul News: उपग्रह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर चर्चा

Sat, 24 Aug 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Discussion on progress in satellite technology
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ वक्ता प्रो. पवन कुमार जोशी ने उपग्रह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने भविष्य की तकनीकों और वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति को आकार देने में अंतरिक्ष विज्ञान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लीक से हटकर सोचने व अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को और भी सस्ता बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के भौतिकी व खगोल भौतिकी विभाग के नक्षत्र क्लब द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण और इसके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान पीठ के प्रो. पवन कुमार जोशी विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. जोशी ने वन और जैव विविधता मानचित्रण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए अनुप्रयोगों पर भी चर्चा की गई। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम और संबंधित क्षेत्रों में करिअर से संबंधित क्षेत्रों पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसमें खगोल विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा निर्देशित, आकाशीय पिंडों के अवलोकन के लिए स्थापित दूरबीनों पर केंद्रित इंटरैक्टिव का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली, पेंटिंग, अंतरिक्ष मिशन, और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. अंकुश विज, डॉ. मीनू ठाकुर, डॉ. राकेश, डॉ. रामोवतार, डॉ. जसवंत, डॉ. मोना, डॉ. स्वाति, डॉ. मीनू ठाकुर, डॉ. संगीता, डॉ. प्रदीप, डॉ. विजय, डॉ. प्रिया, डॉ. रजनी, डॉ. गौरव योगेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed