फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discussion held regarding the SC/ST

Mahendragarh-Narnaul News: एससी-एसटी कानून को लेकर की चर्चा

Sun, 20 Sep 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Discussion held regarding the SC/ST
फोटो नंबर-22आरक्षण और एससी-एसटी कानून को लेकर बैठक करते स्वर्ण समाज के लोग। स्रोत: संगठन
नारनौल। सेठ दुलीचंद संघी धर्मशाला, पार्क गली में रविवार को स्वर्ण और सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों, एससी-एसटी कानून और जातिगत आरक्षण को लेकर विचार रखे तथा आंदोलन को मजबूत करने पर चर्चा की।
विज्ञापन

आरक्षण व्यवस्था संविधान और विभिन्न कानूनों के तहत लागू है, जबकि एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के क्रियान्वयन पर केंद्र सरकार निगरानी रखती है।
बैठक की अध्यक्षता सिख सभा के प्रतिनिधि सरदार बलदेव सिंह चहल ने की। संचालन भूपेश पालीवाल और खेमचंद ने किया। मधु चौहान ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

एडवोकेट दिनेश राजपूत ने संख्या बल बढ़ाने और विभिन्न समाजों को साथ जोड़ने की बात कही।
डॉ. धीरज शर्मा, रामानंद शर्मा, संजय गर्ग, महेंद्र कौशिक, राकेश कौशिक, एडवोकेट राजकुमार चौधरी और डॉ. मामचंद सहित अन्य वक्ताओं ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने, घर-घर पर्चे बांटकर मुद्दे उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने जल्द जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने और स्वर्ण समाज की महापंचायत बुलाने की बात कही। नवीन पाराशर ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का प्रस्ताव रखा। एडवोकेट हेमंत शर्मा ने बताया कि जल्द ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में गोपाल शांडिल्य, कमल वशिष्ठ सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed