फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discussing politics while sipping tea and strolling in the park

Mahendragarh-Narnaul News: चाय की चुस्की और पार्क में टहलते हुए कर रहे सियासी चर्चा

Sun, 15 Sep 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Discussing politics while sipping tea and strolling in the park
फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद
नारनौल। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन भी जमा करवा चुके हैं। जिन लोगो को टिकट मिल गई हैं, वह चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं और जिन लोगों को टिकट नहीं मिली है उनमें से कुछ लोग विचारधारा को नजरअंदाज कर दलबदल में लगे हैं। वही कुछ लोग मायूस चेहरे के साथ अपने समर्थकों सहित चाय की चुस्की लगाते हुए चर्चा कर रहें हैं। हालांकि हर बार के चुनाव की तरह इस चुनाव में भी जातिगत मुद्दे के आगे विकास के मुद्दे बौने साबित होते प्रतीत हो रहें हैं। आमजन के बीच प्रत्याशियों की छवि और चुनावी चर्चा जोरों पर है। पार्क में टहलते हुए, चाय की दुकान पर चुस्की लगाते हुए, गांव और मोहल्ले में दोपहर के समय पेड़ की छांव तले बैठकर लोग प्रत्याशियों की जीत-हार का आंकलन कर रहें हैं।
विज्ञापन




हर बार बात होती है कि पार्टी ने जातिगत आधार पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। जिस कारण विकास के मुद्दे महत्वहीन हो जाते हैं। लेकिन इसके पीछे के वास्तविक कारण यह भी हैं कि लोग भी जातिगत आधार पर प्रत्याशी का चुनाव करते हैं। जिस कारण चुनाव के बाद ना ही बेहतर विकास कार्य हो पाते हैं और ना ही क्षेत्र के मुद्दे विधानसभा में उठाए जाते हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि इस बार प्रत्याशी का चयन जातिगत आधार पर नहीं योग्यता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन




प्रदीप सैनी, दुकानदार, ईश्वर कॉलोनी, नारनाैल।



आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां विभिन्न पार्टियों के कई नेता काफी समय से कर रहें थे। राजनीतिक दलों के द्वारा टिकट आवंटन के बाद कुछ नेता दल बदल की राजनीति कर रहे हैं। इसलिए लोगों को यह समझना होगा कि आज के समय में नेता और दल विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते अपितु उनके लिए सत्ता ही सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरिराम, किसान, पुरानी सराय, नारनौल।



हम ऐसी सरकार का चुनाव करना चाहेंगे जो रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करें। क्योंकि सरकारी विभाग में पद खाली पड़े हैं, लेकिन युवाओं को स्थायी नौकरी नहीं मिल रही है। क्षेत्र में उद्योग नहीं होने के कारण युवा बड़े शहरों में जाकर कार्य करने को मजबूर है। रोजगार के क्षेत्र में जिम्मेदारी से कार्य करें, ऐसी सरकार का चुनाव करना चाहिए।

राजीव शर्मा, दुकानदार, नई सराय, नारनौल।

हम ऐसी सरकार का चुनाव करना चाहेंगे जो शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करें ताकि हर वर्ग के बच्चे शिक्षा को सुगमता और सरलता से प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें। सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर ऊंचा नहीं उठ पा रहा है। वहीं निजी स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं। वहीं सरकारी कॉलेज में पारंपरिक कोर्स ही उपलब्ध है और रोजगार पूरक कोर्स को बढ़ावा देने के लिए कुछ भी प्रयास नहीं किए जा रहें। इसलिए मैं ऐसी सरकार का चुनाव करना चाहूंगा जो शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी और प्रभावी योजनाओं को लागू करें।


डॉ. सोनू जगलान, शिक्षाविद, नारनौल।

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

फोटो- 16काठ मंडी में चुनावी चर्चा करते दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed