{"_id":"66a3df70d14bb01f1c0f3f7b","slug":"discipline-and-hard-work-bring-success-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111026-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनुशासन और कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनुशासन और कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता
Fri, 26 Jul 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यक्तिगत विकास के अवसर भी उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की संस्कृति और यहां के नियमों से परिचित कराया।
उन्होंने नवागंतुकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से सफलता मिलती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के लिए बल्कि विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सोमवीर एवं डॉ. पवीता यादव ने सामूहिक रूप से किया तथा सभी विभाग के प्रवक्ताओं से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया। विद्यार्थियों को नया विज्ञान संकाय, कला संकाय, पुस्तकालय, प्राचार्य कक्ष, ई-रिसोर्स लैब, लैंग्वेज लैब, खेल का मैदान, एनएसएस, एनसीसी, प्लेसमेंट सेल, कार्यालय, सभागार भवन, और लेक्चर थिएटर दिखाए गए। प्रत्येक स्थान पर संबंधित प्राध्यापक या अधिकारी ने विद्यार्थियों को वहां की सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय में विभिन्न संगठन और क्लब सक्रिय हैं, इनमें एनसीसी, एनएसएस, महिला प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक गतिविधि, एससी सेल, इको क्लब, तंबाकू निषेध शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न पहलुओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।