फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dirty water filled the main road of village Beri, villagers worried

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बेरी के मुख्य रास्ते पर भरा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

Wed, 01 Jan 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dirty water filled the main road of village Beri, villagers worried
महेंद्रगढ़। छह माह से गांव बेरी की फिरनी पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव की मेन फिरनी को पक्की बनाने की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत कुछ एरिया को तो पक्का कर दिया गया, लेकिन आगे फिरनी कच्ची रह गई। इस मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण नाली का पानी फिरनी पर जमा हो जाता है। इस समस्या के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने सरपंच से लेकर सीएम विंडों और अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई का झूठा आश्वासन दिया जाता है। महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में समाधान शिविर में उपायुक्त से मिलकर इस समस्या का समाधान का गुहार लगाई जाएगी। ग्रामीणाें का कहना कि पानी से बदबू आती है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि राजपाल ने बताया कि पिछली ग्राम पंचायत ने इस मार्ग को लेकर 87 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया था। पहली किस्त 43 लाख रुपये जारी की गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया था। पेमेंट ने नहीं होने के कारण कार्य अधूरा छोड़ दिया था। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर चंडीगढ़ भेजा जा चुका है। वर्तमान में भी इस मार्ग को लेकर कई प्रस्ताव भेजे जा चुके है, लेकिन चंडीगढ़ से कोई पेमेंट खाते में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
छह माह से यहां पानी जमा होने के कारण बहुत ज्यादा कीचड़ व गंदगी हो गई है। आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। दिनभर बदबू आती रहती है। इससे सांस लेना भी दूभर हो गया है।-राकेश

-------------
यहां पर लगातार पानी जमा होने से लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्कूली बच्चे कई बार इस गंदे पानी में गिर चुके हैं। समस्या का समाधान किया जाना चाहिए, जिससे दिक्कत न हो।-नीरज राव

--------

बारिश के मौसम में स्थिति खराब हो जाती है। पहले से ही यहां पर गांव की नालियों का पानी जमा हो जाता है। अब बरसात के मौसम में यहां पर ज्यादा पानी जमा हो जाता है। इससे परेशानी बढ़ जाती है। - दिलेर सिंह
-----------

रोड पर पानी भरा होने से कई बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इस समय मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे मलेरिया, डेगू, सहित अन्य बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।- भोपाल सिंह

============
वर्जन...
समस्या को लेकर बीडीपीओ से मिले थे। इसके लिए पाइप लाइन दबाकर सीवर लाइन तक भेजने के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है। बीडीपीओ ने जेई को भेजकर कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।- हंसा देवी, सरपंच, गांव बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed