{"_id":"69f8e1f9e1cfc0585207334a","slug":"directives-issued-to-close-illegal-cuts-from-mahavir-chowk-to-lahroda-bypass-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139463-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक से लहरोदा बाइपास तक अवैध कटों को बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक से लहरोदा बाइपास तक अवैध कटों को बंद करने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो 12अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।स्रोत: प्रशासन
नारनौल। उपाायुक्त अनुपमा अंजली ने महावीर चौक से लहरोदा बाइपास तक अवैध कटों को 2 सप्ताह के अंदर-अंदर बंद करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने 152-डी एक्सप्रेसवे के साइड में बने अवैध ढाबों को भी तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा जिला प्रशासन तथा सरकार का प्रथम दायित्व है। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल बसों व कोचिंग की लगातार चेकिंग करेंगे। जिन बसों में छात्राएं हैं, वहां पर महिला कंडक्टर की नियुक्ति भी सुनिश्चित की जाए।
यह बात उपायुक्त अनुपमा अंजली ने हरियाणा सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर बैठक में कहीं।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि जिला में एम्बुलेंस का औसत रिस्पांस टाइम अब मात्र 7 मिनट 44 सेकेंड है। यह बहुत ही बेहतरीन है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से एक महीने में 8 हजार लोगों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देना एक बड़ी उपलब्धि है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर ओवरलोडिंग पर लगाम लगाएं ताकि हादसों को पूरी तरह रोका जा सके। इस पर सचिव आरटीए मनोज कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में 274 ओवर लोड वाहनों पर लगभग 1.98 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक, नारनौल एसडीएम अनिरुद्ध यादव, महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, कनीना एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नगराधीश डॉ मंगलसेन, डीएमसी रणवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।