फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   diputy, cmo, wife, nursingh, home, altrasound, machine, seal, case, file

डिप्टी सीएमओ की पत्नी के नर्सिंग होम पर छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Thu, 24 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
diputy, cmo, wife, nursingh, home, altrasound, machine, seal, case, file
नर्स‌िंग होम पर हुई कार्यवाही
रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को करीब पौने दो बजे योजनाबद्ध तरीके से नारनौल के महेंद्रगढ़ रोड स्थित बिश्नोई नर्सिंग होम पर छापा मारकर एक अल्ट्रासाउंड मशीन सील की। रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग टीम में नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विशाल राव और डॉ. हेमंत ग्रोवर शामिल थे। टीम के साथ नारनौल डीएसपी राजेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ रोड स्थित बिश्नोई नर्सिंग होम पर लिंग जांच की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर लिंग जांच करवाने अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने महिला की जांच करने से पूर्व एक फार्म भरवाया। इसके तुरंत बाद रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम पर छापा मार दिया। टीम को महिला से भरवाए फार्म समेत अस्पताल में कई खामियां मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी। रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. अल्का बिश्नोई को अचानक छाती में दर्द उठ गया। इस कारण उनको उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के चलते डॉ. अल्का बिश्नोई को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


छापामार कार्रवाई के बाद पहुंचे नारनौल स्वास्थ्य विभाग अधिकारी
रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बिश्नोई नर्सिंग होम पर छापा मारकर कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने नारनौल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर नारनौल नागरिक अस्पताल से डॉ. सुनीता यादव, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. अरुण कालरा मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य  विभाग की टीम ने दोपहर पौने दो बजे करीब अस्पताल में छापामारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने दस्तावेजों में खामियां मिलने के चलते अस्पताल में लगी  अल्ट्रासाउंड मशीन सील की। इसके बाद टीम नारनौल स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम के साथ महावीर चौकी पहुंची। जहां देर सायं तक कागजी कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक के पति नागरिक अस्पताल में है डिप्टी सीएमओ
महेंद्रगढ़ रोड पर चल रहे बिश्नोई नर्सिंग होम की संचालिका अल्का बिश्नोई के पति डॉ. संजय बिश्नोई वर्तमान में नारनौल के नागरिक अस्पताल में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। वहीं डॉ. संजय बिश्नोई ने कुछ समय के लिए पीएनडीटी एक्ट के इंचार्ज के रूप में कार्य किया। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही पीएनडीटी एक्ट के इंचार्ज का पद छोड़ा है।


कोट
रेवाड़ी और नारनौल स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महेंद्रगढ़ रोड स्थित बिश्नोई नर्सिंग होम पर छापामारी की थी। जहां पर एफ फार्म में कुछ खामियां मिली  इसके चलते अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया है। साथ ही अल्का बिश्नोई और दो अन्य के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। - डीएन बागड़ी, सिविल सर्जन नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed