फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dinesh Chandra Vaidya became the head and Ramesh Sharma became the deputy head

Mahendragarh-Narnaul News: दिनेश चंद्र वैद्य प्रधान और रमेश शर्मा उप प्रधान बने

Mon, 04 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 04 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Chandra Vaidya became the head and Ramesh Sharma became the deputy head
फोटो संख्या:60- ब्राह्मण सभा चुनाव के बाद जीत के बाद दिनेश चंद्र  वैद्य को माला पहनाकर खुशी मना - फोटो : बाढ़ से पानी से बाहर निकलते लोग।
महेंद्रगढ़। ब्राह्मण सभा का चुनाव रविवार शांतिपूर्वक हुआ। चुनाव में प्रधान पद के लिए दिनेश चंद्र वैद्य व मुकेश कुमार के मध्य कांटे की टक्कर रही। इसमें दिनेश चंद्र वैद्य को 23 व मुकेश कुमार को 15 मत मिले। दिनेश चंद्र वैद्य आठ मतों से विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

जीत के बाद नवनियुक्त प्रधान को फूलमाला पहनाकर बधाई दी गई। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव हुए। चुनाव में कॉलेजियम के 39 वोट थे, लेकिन एक वोट नहीं डालने के कारण 38 मतदान करवाए गए। महेंद्रगढ़ स्थित भगवान परशुराम मंदिर में रविवार को चुनाव हुए।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। इसमें समाज के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मतगणना के बाद सभी पदों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में दिनेश वैध को 38 वोटों में 23 मत मिले जबकि मुकेश शर्मा को 15 मत प्राप्त हुए। दिनेश दिनेश चंद वैद्य दूसरी बार प्रधान चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कौशिक ने 27 मतों के साथ उप प्रधान पद पर विजय हासिल की जबकि सतीश लाटा को 10 मत मिले। एक मत रद्द घोषित हुआ। सचिव पद के चुनाव में नरेश कुमार ने 20 मत पाकर जीत दर्ज की। विनोद बुचौली को 18 मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद के लिए नरेश ने 20 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि जितेंद्र शर्मा को 18 मत मिले। कार्यकारिणी के सदस्यों में रविंद्र ने 21 मतों से जीत हासिल की, जबकि मधुकर वशिष्ठ को 17 मत मिले। दीनदयाल को 26 लेकर जीत दर्ज की जबकि मुकुट बिहारी को 12 वोट मिले।
कृष्ण बेवल को 25 मत मिले, सुरेश चंद्र को 13 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य में रामचंद्र और रामेश्वर दयाल उम्मीदवार रहे। मतदान होने के उपरांत मतों की गणना की गई। दोनों उम्मीदवारों को 19-19 मत प्राप्त हुए। जिसके कारण इन उम्मीदवारों का चुनाव पर्ची डालकर करवाया गया। पर्ची डालने पर रामेश्वर दयाल को विजय घोषित किया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेश दिवान, दिनेश दत्त, मनोज गौतम, संजय जोशी, रमेश चंद्र वैद्य, अमित मिश्रा, मंयक लावणिया, भीम सेन शास्त्री, सज्जन सिंह सहित ब्राह्मण सभा के सदस्य व कार्यकारिणी मौजूद रही।श
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed