{"_id":"6aeb79f7c3c1deacd50a9d26","slug":"digital-library-launched-at-the-college-featuring-50-computers-and-free-wi-fi-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131578-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू 50 कंप्यूटर और मुफ्त वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू 50 कंप्यूटर और मुफ्त वाई-फाई
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बुधवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए 50 कंप्यूटर, मुफ्त वाई-फाई और ऑनलाइन जर्नल्स की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे विद्यार्थियों को ई-बुक्स, शोध पत्र और देश-विदेश की शैक्षणिक सामग्री आसानी से मिल सकेगी।
विधायक ने कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा का विशेष महत्व है। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और शोध कार्यों में मदद मिलेगी।
इस दौरान इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की मेरिट सूची में स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। एमए इतिहास में गरिमा ने प्रथम, किरण ने द्वितीय, कोमल ने सातवां और जन्नत ने आठवां स्थान प्राप्त किया। ललिता अग्रवाल ने चौथा स्थान हासिल किया।
वहीं, इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल की क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाली मुस्कान, पूजा और अन्नपूर्णा को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी।