फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Did not take care of the dilapidated roads of the shopping complex for 25 years, shopkeepers upset

25 वर्षों से नहीं ली शॉपिंग कांपलेक्स की जर्जर सड़कों की सुध, दुकानदार परेशान

Tue, 31 Aug 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Did not take care of the dilapidated roads of the shopping complex for 25 years, shopkeepers upset
महेंद्रगढ़। शहर के सबसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र एवं हृदय कहे जाने वाले शॉपिंग कांपलेक्स की जर्जर सड़कें दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। पिछले 25 वर्षों में कांपलेक्स की सड़कें साल दर साल जर्जर होती गईं लेकिन सरकार, नपा एवं प्रशासन किसी ने भी इन सड़कों की हालत सुधारने की दिशा में कोई काम नहीं किया। जबकि प्रतिमाह लाखों रुपये का किराया एवं टैक्स जाता है। लेकिन सुविधाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं है। कांपलेक्स में करीब 100-100 मी. की सात सड़कें हैं। सभी की हालत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरने से दुकानदार खासे परेशान हैं। दुकानदारों ने अपने-अपने स्तर पर जर्जर सड़कों के हालात सुधार को लेकर प्रयास किए। नपा के जिम्मेदारों से लेकर एसडीएम एवं उपायुक्त तक गुहार लगाई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

-------------------
- दिनभर उड़ती धूल से परेशान: भूषण जोशी
भूषण जोशी ने बताया कि टूटी सड़कों से उठने वाली धूल से दिनभर दुकानदार परेशान हैं। बारिश के दिनों में गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है इस कारण दुकानदारी भी प्रभावित होती है। नपा का चार्ज जब एसडीएम ने संभाला था तो शहरवासियों को जर्जर सड़कों की दशा सुधारने की उम्मीद भी थी। लेकिन तीन माह बीत चुके हैं अभी तक प्रशासन ने भी सुुध नहीं ली है।
विज्ञापन

-----------------------------
-दुकानों में आ रहे हैं कंकर: पवन भारद्वाज
पवन भारद्वाज ने बताया कि 25 वर्षों से कांपलेक्स की सड़कों की सुध नहीं ली गई है। शहर में व्यापार का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीण खरीददारी के लिए शॉपिंग कांपलेक्स आते हैं। टूटी सड़कों के कारण लगातार हादसे भी बढ़ रहे हैं। कांपलेक्स से लाखों रुपये का किराया भी नपा में जाता है लेकिन सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
- बारिश के दिनों में बढ़ती है परेशानी: तरूण कपूर
तरूण कपूर ने बताया कि हल्की सी बारिश आने के बाद ही शॉपिंग कांपलेक्स की दुकानों के सामने सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाता है। दिनभर बाइक चालक गिरकर घायल होते रहते हैं। लगातार हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बारिश होने के बाद टूटी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। दिनभर दुकानदार परेशान रहते हैं।
---------------------
- गड्ढे बने परेशानी: हिमांशु गर्ग
हिमांशु गर्ग ने बताया कि कांपलेक्स की अधिकांश सड़कें टूटकर गायब हो चुकी हैं। सड़कों पर उखड़े कंकर दिनभर वाहनों के गुजरने के साथ दुकानों के शीशों से टकरा रहे हैं। गड्ढों में कंकर जमा हो जाते हैं। बारिश के बाद पानी गड्ढों में जमा होने से गड्ढा दिखाई नहीं देता जिसके कारण बाइक चालक चोटिल हो रहे हैं।

-------------------
वर्जन:
शापिंग कांपलेक्स के रोड के टेंडर हो चुके हैं। मानसून की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। बारिश का मौसम खत्म होने केे बाद रोडों के कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। -दिनेश कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed