फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DIC inspector arrested for taking bribe

Mahendragarh-Narnaul News: डीआईसी इंस्पेक्टर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
DIC inspector arrested for taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिला उद्योग केंद्र डीआईसी (नारनौल) कार्यालय के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के मामले में बुधवार को विजिलेंस की टीम ने काबू कर लिया है।
हालांकि इसको लेकर आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जो नामंजूर हो चुकी है। आरोपी इंस्पेक्टर पीएनईजीपी के तहत ऋण दिलवाने के नाम पर 60 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया था। ऋण लेने वाले भांखरी के युवक ने 60 हजार रुपये देते समय रिकार्डिंग कर ली थी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दे दी।
इस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शिकायत में भांखरी निवासी सनी ने बताया कि उसे पता चला कि पीएनईजीपी के तहत स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा लोन दिया जाता है। इसमें 35 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है। इसके लिए ऑनलाइन फार्म जमा होता है। पीड़ित ने 17 अक्तूबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन कर दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज मिला।
विज्ञापन

मैसेज मिलने के बाद वह डीआईसी निजामपुर रोड नारनौल पहुंचा, जहां पर उसकी मुलाकात इंस्पेक्टर राकेश से हुई। वर्तमान में आरोपी उपनिदेशक के पद तैनात है। आरोपी ने कहा कि इसके लिए 60 हजार रुपये लगेंगे, जो नकद देने होंगे। इसके बाद पीड़ित ने 60 हजार रुपये दे दिए। लेकिन उसने रुपये देते की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। यह रिकार्डिंग पीड़ित ने एसीबी को दी। इसके बाद गुरुग्राम विजिलेंस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को आरोपी को नारनौल से काबू कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed