फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dholi village will be monitored by the third eye, CCTV cameras will work even at night

Mahendragarh-Narnaul News: तीसरी आंख की निगरानी होगा धोली गांव, रात को भी काम करेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dholi village will be monitored by the third eye, CCTV cameras will work even at night
फोटो संख्या:57-गांव धौली में ग्राम  पंचायत की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे--संवाद - फोटो : बबीना चौकी के भवन में लगा बोर्ड।
महेंद्रगढ़। गांव धोली अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से गांव में प्रवेश करने वाले अनजान व्यक्ति पर ग्राम पंचायत के सदस्यों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

इससे गांव में काफी फायदा मिलेगा। वहीं पुलिस को भी किसी भी आपराधिक घटना के बाद अपराधी तक पहुंचने में मदद मिलेगी। गांव धोली में अन्य गांवों से प्रवेश करने वाले व गांव के मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा गए हैं। ग्राम पंचायत की ओर से गांव के मुख्य चौराहे पर 32 आधुनिक तकनीकी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी लगने के बाद गांव में होने वाली चोरियां व गांव में घूमने वाल अनजान व्यक्ति की भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ सीसीटीवी कैमरे गांव में बिजली के पोल पर भी लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत की ओर से सीसीटीवी कैमरों का रखरखाव किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे गांव के मुख्य चौक चौराहों तथा गांव के सभी प्रवेश द्वार पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
गांव के सरपंच के घर बनाए जाएगा सेंटर प्वाइंट
गांव में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे आधुनिक तकनीक के होंगे। इन सीसीटीवी कैमरों मे वीडियो के साथ ऑडियो की भी रिकार्डिंग होगी। ये कैमरे इतने अत्याधुनिक तकनीक के होंगे कि ऑडियो-वीडियो रात के अंधेरे में भी एचडी क्वालिटी की बनाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों में 150 मीटर तक आसानी से व्यक्ति की पहचान की जा सकेगी। अगर कोई शरारती तत्व इनकी केबल काट देता है तो भी यह रिकार्डिंग कर डीवीआर तक पहुंचाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा इसे मोबाइल से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा गांव के सरपंच घर सेंटर प्वाइंट बनाया जाएगा।इससे कोई भी सीसीटीवी के आते-जाते व्यक्ति को देख सकेगा।

-----------------
वर्जन...
गांव के मुख्य मार्गों पर 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इससे गांव में होने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी। सभी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब धोली गांव पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में होगा।- अमित कुमार, सरपंच, गांव धौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed