फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dharna started demanding to give Mahendragarh the status of district headquarters and Satnali the status of sub-division

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय और सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर धरना शुरू

Sun, 11 Aug 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 11 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dharna started demanding to give Mahendragarh the status of district headquarters and Satnali the status of sub-division
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करवाने और सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना शुरू किया गया। शनिवार को धरना स्थल पर हवन किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, सरपंच, पूर्व सरपंच, नंबरदार, पंच, व्यापारी सहित सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया तथा सरकार से महेंद्रगढ़ में जल्द जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग की। इस दौरान अनेक लोगों ने धरना स्थल पर अपने विचार भी रखे। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के अध्यक्ष सुबेदार रामस्वरूप यादव जब तिरंगा लेकर धरना स्थल पर पहुंचे तो भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

धरने के संयोजक समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि महेंद्रगढ़ के प्रदेश के सबसे पुराने जिलों में से एक है। आजादी के 77 वर्ष बाद भी लोग अपने हक से वंचित है। मांग को लेकर क्षेत्र की जनता लंबे समय से संघर्ष कर रही है। किसी भी सरकार ने लोगों की मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। नेताओं ने जिला मुख्यालय के नाम पर वोट लेकर चुनावों के बाद अपना वादा भूल जाते हैं। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में इस जिले की अपेक्षा से लोगों में मायूसी है।। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यालय नहीं मिला तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से उठाई जा रही है मांग
क्षेत्र के लोग काफी लंबे समय से जिला मुख्यालय को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले भी अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों द्वारा लघुसचिवालय में सांकेतिक धरना व सरकार के प्रति नारेबाजी कर मांग उठा चुके हैं। नारनौल को अलग जिला बनाने व महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय की मांग सीएम नायब सिंह सैनी तक पहुंच चुकी है। वर्ष 2019 में भी बार एसोसिएशन ने तीन माह का धरना दिया गया था। दुकानदारों ने भी बाजार को बंद कर मांग उठाई थी। संघर्ष कमेटी की ओर से 17 जुलाई से क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क कर धरना-प्रदर्शन का निमंत्रण दिया था।

- बार एसोसिएशन ने की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की घोषणा:
वहीं बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव के नेतृत्व में बार सदस्यों ने पहुंचकर धरने का अपना समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने एक घंटे तक मांग को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी लोगों के समक्ष रखी। बार एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने के लिए सभी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया वह पूरी करेंगे। साथ ही धरने की प्रत्येक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed