फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dharamveer wrestler won wrestling for 11 thousand rupees

Mahendragarh-Narnaul News: धर्मवीर पहलवान ने जीती 11 हजार रुपये की कुश्ती

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Dharamveer wrestler won wrestling for 11 thousand rupees
पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : Narnol
नारनौल। मकर संक्रांति पर गांव रोपड़ सराय में पहलवान रामअवतार की याद में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में रेफरी की भूमिका पहलवान बसाऊ, पहलाद व राकेश पहलवान ने निभाई। 5100 रुपये की चार कुश्ती करवाई गई। 11000 रुपये की कुश्ती निक्कू पहलवान खोरी व धर्मवीर पहलवान पवेरा के बीच में हुई। जिसमें धर्मवीर पहलवान पवेरा ने कामड़े की कुश्ती जीती। जिसे मेला कमेटी द्वारा 11 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। मेले में डॉ. राकेश यादव व जिला पार्षद श्याम चंदेला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रमुख डॉ. राकेश ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। समाजसेवी परमेश सांगवान ने कहा कि पहलवान को हार-जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए और अपनी मेहनत को लगातार बरकरार रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर चलते रहना चाहिए। सांगवान ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये का सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन करने से युवाओं में खेल की भावना जागृत होती है। इसलिए युवा पीढ़ी को अपने लक्ष्य की ओर उत्तेजित रहना चाहिए। पूर्व सरपंच चिरंजीलाल ने कहा कि हर युवा का एक लक्ष्य होना चाहिए। वहीं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी पहचान बनानी चाहिए। इस अवसर पर जयराम, महेंद्र रावत, हरीराम बागड़ी, हनुमान, मामचंद, लीलाराम नंबरदार, ग्यारसी लाल, मुनीम, सोनू पूसाराम व रामअवतार ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed