{"_id":"68d2e50dfa2cfc826c03c77a","slug":"dhanvantari-jayanti-celebrated-in-government-primary-school-free-checkup-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130095-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मनाई धन्वंतरि जयंती, निशुल्क जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मनाई धन्वंतरि जयंती, निशुल्क जांच
Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो 8 नूनी अव्वल में आयोजित शिविर में मौजूद स्टाफ सदस्य व अन्य।स्रोत विभाग
नारनौल। जिलास्तरीय निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला नूनी अव्वल में किया गया।
मुख्य अतिथि अतर सिंह ने धन्वन्तरि पूजन के उपरांत कहा कि हल्दी, काली मिर्च, जीरा, धनिया, सौंफ, सोंठ, हींग आदि के गुणों के बारे में अपने नजदीकी सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जानकारी करके उनका उपयोग करना चाहिये।
शिविर प्रभारी एवं जिला योग समन्वयक डाॅ. सतीश कुमार ने कहा कि भोजन के नियम, सदाचार पालन एवं अपने आसपास कचरा इकट्ठा नहीं होने देने तथा वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ लेनी चाहिए। डाॅ. ललित मोहन जोशी ने रोगों की रोकथाम के लिए आयुर्वेद की दिनचर्या, ऋतुचर्या और सदाचार के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ दिलवाई।
शिविर में 224 रोगियों की जांचकर औषधियां दी गई। इस अवसर पर आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. शशिबाला, डाॅ. अनिल यादव, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. सुमन, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. ऋषभ शर्मा, डॉ. चंचल, डॉ. ममता, डॉ. चेतन यादव आदि उपस्थित थे।