{"_id":"67bb5c2342d9dbff63064f4c","slug":"dhanis-within-a-radius-of-three-kilometers-from-rural-areas-will-get-electricity-connections-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115412-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण क्षेत्र से तीन किमी तक दायरे में ढाणियों को मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण क्षेत्र से तीन किमी तक दायरे में ढाणियों को मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
विक्रम शर्मा
महेंद्रगढ़। अब ग्रामीण क्षेत्र से बाहर ढ़ाणियों में रहने वाले ग्रामीणों को भी बिजली कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए निगम की ओर से कार्य शुरू कर दिया है।
ग्रामीण क्षेत्र के बाहर रहने वाले ढ़ाणियों के ग्रामीणों को अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। सरकार की ओर से डी-37 2023 सेल्स सर्कुलर डेरा ढाणी स्कीम के तहत निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र से 300 मीटर से तीन किलोमीटर दायरे के बाहर रहने वाले ग्रामीणों को निगम की ओर से बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
आए दिन ग्रामीण क्षेत्र से बाहर ढ़ाणियों व ट्यूबवेलों पर रहने वाले ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली के लिए विभागों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे थे। अब निगम की ओर से ढ़ाणियों तक बिजली सप्लाई पहुंचाने का कार्य शुरू दिया है।
258 ग्रामीणों ने करवाया आवेदन : योजना के तहत महेंद्रगढ़ शहर, सब अर्बन, सतनाली, कनीना, बुचावास में 258 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें जांच के दौरान 34 आवेदन रद्द कर दिए गए। डेरा-ढ़ाणियों में रहने वाले 224 ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में 48, सब अर्बन में 26, कनीना में 22, सतनाली में 26 व बुचावास में 102 ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है।