फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dhani, drinking water, 7th crore rupees, narnaul

अब ढाणियों में नहीं रहेगी पेयजल की किल्लत

Fri, 06 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
dhani, drinking water, 7th crore rupees, narnaul
ट्रैफिक कंट्रोल में नहीं छूटेंगे पसीने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र की ढाणियों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने लहरोदा में बने नहर पर आधारित जलघर से नारनौल और नांगल चौधरी की 62 ढाणियों को आगामी 4-5 माह में जोड़ने का इंतजाम कर दिया है। सरकार ने इस पर आने वाली 7.68 करोड़ की राशि मंजूर कर दी है।नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने बताया कि गत वर्ष 28 मई को नांगल चौधरी में आयोजित रैली में  मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी। अब इसके लिए बजट की वित्तीय मंजूरी नाबार्ड द्वारा प्रदान कर दी गई है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए किए गए अथक प्रयास अब फलीभूत हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों के माध्यम से नाबार्ड तथा वित्त विभाग हरियाणा से समन्वय साधकर ढाणियों को नहर पर आधारित पेयजल योजना को सिरे चढ़वाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लगभग 300 करोड़ की लागत से बनाए गए लहरोदा के जलघर से नारनौल व नांगल चौधरी के 118 गांवों को शामिल किया गया था। सरकार ने इस योजना को सिरे चढ़ाया। रेलवे लाइन की दूसरी पार के गांवों को रेलवे की ओर से इजाजत नहीं मिलने के कारण यह प्रोजेक्ट काफी समय से लटका पड़ा था जिसको नांगल चौधरी के विधायक डा.  अभय सिंह यादव ने व्यक्तिगत रुचि लेकर समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया। इसमें 54 गांव नारनौल विधान सभा क्षेत्र तथा 64 गांव नांगल चौधरी विधान सभा  क्षेत्र के शामिल किए गए थे। इस योजना में इन क्षेत्रों की ढाणियों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन


डा. अभय सिंह यादव मुख्यमंत्री की जिले की पहली रैली में ही इसको हल कराने की मांग रखी थी। जिसके बाद इसकी  घोषणा हुई थी। करीब एक साल तक इसकी फाइल विभिन्न विभागों से पास करवाने के लिए विधायक ने सरकारी विभागों के उच्चाधिकारियों के सहयोग से नाबार्ड से 7.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलवाई है। लहरोदा में बने नहर पर आधारित जलघर से नारनौल व नांगल चौधरी की 62 ढाणियों को आगामी 4-5 माह में जोड़  दिया जाएगा। इस पर आने वाली 7.68 करोड़ की राशि इसके लिए मंजूर हुई है। डा. यादव ने इस योजना को समय से मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed