{"_id":"67630f0455048278e10e8d32","slug":"devotees-were-forced-to-dance-with-the-hymns-narnol-news-c-196-1-nnl1003-119334-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया
Wed, 18 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात सीआईए रोड पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम यजमान सरजीत सैनी, ललित सैनी व विजय सैनी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई।
इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित नारायण शास्त्री, पंडित दीपक शर्मा, दिनेश बारी और काशीराम आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ।
गायक प्रवीण पटीकरा सीता हरके ले गया रावण मूंछ वाला पता लगाने चला है हनुमत पूछ वाला और गायिका मंजू ने मेरी जाटनी पागल हो गई बाबा तेरे प्यार में सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने बाबा का प्रसाद रूपी खजाना लुटाया। अंत में यजमान को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र सैनी, महेश सोनी, दीपक, रोशन, संदीप, गुलाब, सोनू, हेमंत, जयवीर, टाइगर क्लब के प्रधान राकेश यादव, विनोद राव तथा राधिका सैनी आदि मौजूद रहे।