{"_id":"687d36cba1ea3f22840962fe","slug":"devotees-took-out-prabhat-ferry-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127362-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं ने निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं ने निकाली प्रभात फेरी
Mon, 21 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01गोशाला में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। राधा-कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह श्री गोपाल गोशाला से प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर यजमान अशोक जैन, ललिता जैन, सुनीता जैन व महेश जैन (सीए) को परिवार सहित ठाकुर जी पूजन करवाया गया।
इसके बाद सभी भक्तों को चंदन तिलक कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया किया गया। प्रभात फेरी गोपाल गोशाला से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गोशाला में संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और “राधे-राधे” के संकीर्तन से शहर की गलियां भी वृंदावन की तरह गूंजने लगीं।। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते हुए दिखाई दिए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर ठाकुरजी की आरती की।
इस अवसर पर श्री गोपाल गोशाला में यजमान अशोक जैन द्वारा बरसात से गो माता को बचाने के लिए बनाए गए टिन शेड का उद्घाटन भी किया गया। अंत में संगठन निशुल्क बस सेवा प्रदान करने वाले राजकुमार यादव, हितेश वर्मा, अमित गुप्ता, किशन चौधरी, कमल संघी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विकास बंसल ने भी गोशाला में एक नए टिन शेड निर्माण के लिए 51,000 रुपये दिए।