{"_id":"69c0326701426fe0cd06a00c","slug":"devotees-gathered-for-mata-ranis-aarti-narnol-news-c-196-1-nnl1003-137541-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: माता रानी की आरती में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: माता रानी की आरती में उमड़े श्रद्धालु
Sun, 22 Mar 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-09आरती के समय मां चामुंडा देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
नारनौल। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के मां चामुंडा देवी मंदिर और मां नैना फतेह देवी मंदिर में सुबह-शाम आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर माता रानी का भव्य शृंगार किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
मां चामुंडा देवी मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पांडे ने बताया कि 27 मार्च को नवमी के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं मां नैना फतेह देवी मंदिर के महंत कैलाश हरित के अनुसार मंदिर प्रांगण में उसी दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।