{"_id":"65f0a28e98bd84fc680ab1b4","slug":"devotees-danced-till-late-night-on-sunderkand-and-bhajans-narnol-news-c-196-1-nnl1003-110281-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड व भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड व भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त
Wed, 13 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा सोमवार रात नलापुर स्थित प्राचीन मोटा महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
पंडित महेश शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, काशीराम पार्षद तथा दिनेश बारी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे-चौपाइयों का गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें गुरुजी सांवरमल गोयल ने बालाजी तू जल्दी से आजा संकट में तेरो दास पड़ो है, सुरेश कुमार ने म्हारे बालाजी महाराज थाने मंगल के दिन ध्यावां, परमानंद ने मैं के बोलू बालाजी थाने सब बातां का बेरा है भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। मंडल के संरक्षक सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम पंडित योगेश शर्मा ने यजमान रोहताश यादव व प्रमोद यादव को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई।