फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development work worth Rs 8.04 crores of the city stalled due to Grap-4

Mahendragarh-Narnaul News: 8.04 करोड़ों के विकास कार्य ठप

Thu, 05 Dec 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 8.04 crores of the city stalled due to Grap-4
फोटो नंबर-04नारनौल के हुडा सेक्टर में बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य के चलते खड़ी मशीनें। संवा
नारनौल। जिले में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से ग्रैप-4 लागू किया गया है। इससे अब जिले में कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जा सकता, जिससे धुआं या धूल आदि उड़ती हो। ऐसे में शहर में होने वाले करोड़ों के विकास कार्याें पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

इनमें मुख्य रूप से महिला आईटीआई से महिला थाना तक का सड़क निर्माण, हुडा सेक्टर की सड़कों का निर्माण, चितवन वाटिका पार्क और महिला थाना से अग्रसेन चौक तक के अधूरे सीसी रोड का निर्माण समेत अन्य विकास कार्याें पर रोक लगा दी गई है। शहर में 8.04 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में से 2 करोड़ 34 लाख रुपये से महिला थाने से महिला आईटीआई तक की सड़क, 3 करोड़ 25 लाख रुपये से हुडा सेक्टर की सड़क, 1.75 करोड़ की लागत से महिला थाना से अग्रसेन चौक तक अधूरे पड़े सीसी रोड का निर्माण व 90 लाख रुपये की लागत से चितवन वाटिका में पार्क को विकसित किया जाना था।
विज्ञापन

इन सभी कार्यों की औपचारिकता पूरी हो चुकी थी। हाल ही में इनका टेंडर छोड़कर कार्य की शुरूआत भी कर दी गई थी, लेकिन ग्रैप-4 के चलते ये सभी कार्य अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed