फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development work halted due to restrictions of Grape-4 will now start

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रैप-4 की पाबंदियों से रुके विकास कार्य अब होंगे शुरू

Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Development work halted due to restrictions of Grape-4 will now start
फोटो नंबर-25नारनौल में महिला आईटीआई से महिला थाने तक की नई बनाने के लिए तोड़ी गई सड़क। संवाद
नारनौल। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लागू किए गए ग्रैप-4 के कारण शहर में विकास कार्यों को बंद कर दिया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाने के बाद जल्द ही रुके विकास कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया था। इनकी लागत करीब आठ करोड़ रुपये थी। इनमें मुख्य रूप से महिला आईटीआई से महिला थाना तक का सड़क निर्माण, हुडा सेक्टर की सड़कों का निर्माण, चितवन वाटिका पार्क व महिला थाना से अग्रसेन चौक तक के अधूरे सीसी रोड का निर्माण शामिल है। इन विकास कार्यों का करीब एक महीने पहले विधायक ओमप्रकाश यादव ने शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों का उद्घाटन कर देने के बाद इनका काम भी शुरू हो गया था, लेकिन इसी दौरान बीच में ग्रैप-4 लागू हो जाने से इन विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई थी। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी महिला आईटीआई से महीला थाने की सड़क व हुडा सेक्टर की सड़क का काम बंद कर देने के कारण हो रही थी। महिला आईटीआई की सड़क को तो बनाने के लिए तोड़ा ही गया था और निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया था कि ग्रैप-4 के कारण यह कार्य रुक गया। इस मुख्य सड़क को तोड़ देने के कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed