{"_id":"6b032bbb2e06459e880aca59","slug":"development-projects-worth-five-crore-rupees-in-mahendragarh-to-be-discussed-on-the-26th-narnol-news-c-203-1-mgh1004-132009-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में पांच करोड़ के विकास कार्यों पर 26 को होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में पांच करोड़ के विकास कार्यों पर 26 को होगी चर्चा
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर पालिका की बैठक 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर चर्चा होगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से कुल 18 एजेंडे तैयार किए गए हैं।
इनमें शहर का सुंदरीकरण, सड़क निर्माण, पेयजल, सफाई व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल हैं। पार्षदों की सहमति के बाद इन प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा।
नगर पालिका ने सभी 15 निर्वाचित और दो मनोनीत पार्षदों को बैठक की सूचना भेज दी है। पार्षदों से अपने वार्डों की समस्याओं और जरूरी विकास कार्यों के सुझाव भी मांगे गए हैं। बैठक में 600 स्ट्रीट लाइट खरीदने और स्वर्ग वाहिनी वाहन लेने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाली बैठक में सभी 18 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आगामी एक वर्ष के लिए शहर के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सड़क, पानी और सामुदायिक केंद्रों पर रहेगा फोकस
बैठक में वार्ड नंबर छह में आर्य समाज मंदिर के पास और वार्ड नंबर दो में पशु अस्पताल व गोशाला रोड पर पानी की टंकी बनवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। वार्ड नंबर एक और 15 के सामुदायिक केंद्रों की मरम्मत और हॉल निर्माण पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा बुचौली रोड पर हनुमान मंदिर के पास वार्ड नंबर तीन की गलियों, वार्ड आठ और 11 में पानी की पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव है। चामधेरा रोड पर मास्टर दिनेश सैनी के मकान तक सड़क बनवाने के साथ मोहल्ला ज्योति बाई फुले मार्ग और देवास रोड पर सैनियों की ढाणी तक सड़क निर्माण पर भी विचार किया जाएगा।
चौक और प्रमुख मार्गों का होगा सुंदरीकरण
शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण और रखरखाव की जिम्मेदारी संस्थाओं को सौंपने का प्रस्ताव है। राव तुलाराम चौक का सुंदरीकरण और बालाजी चौक तक डिवाइडर पर पौधे लगाने पर चर्चा होगी। नेशनल हाईवे पर महाराजा सूरजमल चौक से रेवाड़ी फ्लाईओवर पार तक तिरंगा लाइटें लगाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। महाराजा सूरजमल चौक और महाराणा प्रताप चौक पर हाईमास्ट लाइटें लगाने के साथ 600 स्ट्रीट लाइट, बिजली के पोल और केबल खरीदने पर भी विचार किया जाएगा।
सफाई व्यवस्था के लिए एजेंसी लगाने का प्रस्ताव
शहर में रात के समय सफाई करवाने के लिए ठेका देने पर चर्चा होगी। इसके अलावा कचरा उठाने और मृत आवारा पशुओं के निपटान के लिए एक साल के लिए एजेंसी नियुक्त करने का प्रस्ताव है। इसके तहत एक लोडर, एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर और तीन कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी। हुडा पार्क में टूटे झूलों की मरम्मत और नए झूले लगाने के लिए सांसद कोटे से राशि लेने का प्रस्ताव है। नगर पालिका को दो ई-रिक्शा उपलब्ध करवाने के लिए सांसद से आग्रह करने पर भी विचार होगा।