फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy Commissioner orders education officers to conduct surprise inspections of schools

उपायुक्त ने शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया

Wed, 22 Dec 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner orders education officers to conduct surprise inspections of schools
शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अजय कुमार । संवाद - फोटो : Narnol
विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार की सक्षम योजना बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है। बच्चों की शिक्षा ही समाज की असली पूंजी होती है। ऐसे में सभी शिक्षा अधिकारी इसमें व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। यह निर्देश उपायुक्त अजय कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में सक्षम योजना के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। सभी स्कूलों में सभी प्रकार की सुविधाएं होनी चाहिए। स्कूलों में चल रहे स्कूल एसेसमेंट टेस्ट के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि यह टेस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों के सही लेवल का पता चलता है। इस टेस्ट को पूरे मापदंडों के अनुसार लिया जाए। साथ ही इस बारे में रिपोर्ट को तुरंत संबंधित एप के माध्यम से अपलोड किया जाए। यह टेस्ट कक्षा 3 से 12वीं तक लिया जाता है। इस तरह के टेस्ट में बच्चों में प्रतियोगिता की भावना भी आती है। उपायुक्त ने सक्षम से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा सरकार की योजना अनुसार इस पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्कूलों में मासिक पेरेंट्स मीटिंग, विद्यार्थियों की मासिक परीक्षाएं, स्कूलों की ऑनलाइन एप समेत हर प्रकार के पहलुओं को सक्षम कार्यक्रम में शामिल किया गया है। ऐसे में इन सब की रिपोर्ट अपडेट होनी चाहिए ताकि जिले का स्कोर और भी बेहतर हो। इस बैठक में नगराधीश अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजेंद्र श्योराण के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed