फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy Commissioner Appeals: Citizens Should Conduct Self-Enumeration

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त की अपील, स्व-गणना कराएं नागरिक

Sun, 05 Apr 2026 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Appeals: Citizens Should Conduct Self-Enumeration
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिलावासियों से अपील की है कि भारत सरकार की ओर से आयोजित जनगणना बेहद खास और आधुनिक है। यह देश की पहली डिजिटल जनगणना है।
विज्ञापन

इस डिजिटल पहल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू स्व-गणना है जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक स्वयं अपने और अपने परिवार का विवरण सरकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकता है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनें और 16 से 30 अप्रैल के बीच चलने वाले इस विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं स्व-गणना की प्रक्रिया:
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना करना बेहद सरल और सुरक्षित है। सबसे पहले नागरिक को आधिकारिक जनगणना पोर्टल https://censusindia.gov.in/पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के सफल होने पर आपके मोबाइल पर एक वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा जिसे दर्ज करने के बाद आप लॉगिन कर सकेंगे। इसके पश्चात, आपको स्क्रीन पर मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, शिक्षा और अन्य विवरण को ध्यानपूर्वक भरना होगा। पूरा विवरण भरने के बाद, डेटा को सबमिट करें। सबमिट होते ही आपको एक संदर्भ संख्या प्राप्त होगी जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। जब प्रगणक आपके घर का दौरा करेंगे तो आपको केवल यह संदर्भ संख्या उन्हें दिखानी होगी जिससे आपकी गणना प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed