फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy CM will hold a meeting in Chandigarh regarding the problems of Narnaul city

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल शहर की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम लेंगे बैठक

Sat, 03 Jun 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will hold a meeting in Chandigarh regarding the problems of Narnaul city
नारनौल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नारनौल शहर की समस्याओं को लेकर जल्द ही चंडीगढ़ में आला अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। शहर का चहुंमुखी विकास करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। वह वीरवार रात को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर एक में महाराजा अग्रसेन क्लब तथा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन विशेष रूप से पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारनौल सेक्टर-एक की समस्याओं के संबंध में जो मुद्दे उठाए गए हैं उनका जल्द समाधान करवाया जाएगा। यहां का मुख्य मुद्दा सीवरेज तथा सड़कों का है। इन दोनों मामलों में सही तरीके से हैंडओवर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों की एक साथ बैठक कर सेक्टर के लिए अलग से बजट निर्धारित करके समस्याओं का एकमुश्त समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि शहर के बीच बने राव बंसी सिंह पार्क का सुदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन के आगे अधूरी सड़क के निर्माण के लिए भी जल्द फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। चौधरी देवीलाल कॉम्प्लेक्स का सुधारीकरण किया जाएगा। चौटाला ने कहा कि कुछ वर्ष पहले पिछड़ा क्षेत्र में माने जाने वाला नारनौल अब प्रदेश में पहचान बनाने लगा है। यहां बाछौद हवाई पट्टी पर एयरो स्पोर्ट्स तथा पायलट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर सात जहाज खड़े हैं। अब यह हवाई पट्टी देश में अपनी पहचान बना रही है। इसके अलावा यहां पर बनने वाले मल्टीपर्पज लॉजिस्टिक हब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टॉप 50 प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके बनने के बाद रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी पहुंचे डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री नामदेव समाज की ओर से नामदेव धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में भी पहुंचे। इससे पहले डिप्टी सीएम ने संत शिरोमणि नामदेव की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। शहर के मोहल्ला जमालपुर में देर शाम डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। यहां पार्षद संदीप भांखर व पार्षद नीलम भांखर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में स्वागत किया गया। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नसीबपुर की स्ट्रीट लाइट, पीने का पानी और सड़कों की दुर्दशा के बारे में गिरीश खेड़ा, ज्योति सैनी ने कपड़ा व्यापार संगठन के प्रधान नीरज संघी के सहयोग से उनकी ही दुकान पर आमंत्रित उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर नप की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, तेजप्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, महाराजा अग्रसेन क्लब के प्रधान अनिल गुप्ता, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान पंकज यादव, बजरंगलाल अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सूरज अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, सीए पवन गोयल, संजय गर्ग, अरूण नूनीवाल, महेंद्र नूनीवाल, एडवोकेट राजकुमार चौधरी व पवन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed