{"_id":"60f3210f8ebc3e61c4763d8c","slug":"depo-will-get-new-buses-narnol-news-rtk618113813","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बढ़ेगा रोडवेज का बेड़ा, डिपो को मिलेंगी नईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बढ़ेगा रोडवेज का बेड़ा, डिपो को मिलेंगी नईं बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा परिवहन के बेड़े में जल्द ही बड़ी संख्या में बसों को शामिल किया जाएगा। बेडे़ में जैसे ही नईं बसें आएंगी तब नारनौल को भी नई बसें मिलेंगी। इन बसों की संख्या लगभग तीस होगी। नारनौल डिपो में इस समय लगभग 137 बसें हैं। इनमें से दो दर्जन के लगभग कंडम हैं। डिपो की ओर से तीन दर्जन बसों की डिमांड चंडीगढ़ निदेशालय में भेजी गई है। कुछ दिन पहले ही उच्चाधिकारियों ने नईं बसें खरीदने का निर्णय लिया है जिसमें से लगभग 30 बसें नारनौल डिपो को भी मिलेंगी। इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा।
इस समय लंबे रूटों पर चल रही बसों की हालत ज्यादा ठीक नहीं बताई जा रही है। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम के सहारे भी गुजारा किया जा रहा है। मगर अब जब नईं बसें बेड़े शामिल होंगी तो डिपो को भी लाभ होगा। नारनौल से जयपुर, अलवर, चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए सबसे अधिक सर्विस रहती है। इसके अलावा लुधियाना तथा अमृतसर तक भी बसें जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि कारोना काल में रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब इसकी भरपाई के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लगभग सभी रूटों पर बसों की संख्या पहले जितनी शुरू हो चुकी है। केवल कुछ ग्रामीण रूटों पर अभी बसों की कमी बनी हुई है जिसको जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
बसों की डिमांड की गई है। जैसे ही हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नईं बसें शामिल होंगी तो नारनौल डिपो को भी बसें मिलेंगी। इन बसों के मिलने के बाद लंबे रूटों पर परेशानी नहीं रहेगी। -नवीन शर्मा, जीएम।