फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dengue sting increasing continuously in Kanina area

कनीना क्षेत्र मेंलगातार बढ़ रहा है डेंगू का डंक, अब तक आ चुके हैं 14 लोग पॉजिटिव

Tue, 09 Nov 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting increasing continuously in Kanina area
डेंगू के लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Narnol
क्षेत्र में डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते यह आंकड़ा भी 14 पार कर गया है। उप नागरिक अस्पताल कनीना के तहत आने वाले 37 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लार्वा मिलने पर 450 लोगों को नोटिस दिए थे। स्वास्थ्य निरीक्षक शीशराम ने बताया कि उप नागरिक अस्पताल कनीना के अंतर्गत 37 गांव हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर डेंगू का लार्वा जांच कर रही है जहां जिस गांव में डेंगू का लार्वा मिलता है, वहां लोगों को नोटिस दिया जाता है।
विज्ञापन

अधिकतर लार्वा पानी में रुके हुए टैंक, बाहर पड़े हुए बर्तन, टायर, कूलर में मिल रहा है। सबसे पहला डेंगू का मरीज दो माह पूर्व गांव कोका में मिला था। इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक कनीना में 3, दौंगड़ा अहीर में 2, बेवल में 2, भालखी में 3, झिगावन में 1, कोका में 1, कलवाड़ी में 2 डेंगू से पीड़ित रोगी मिले हैं। जबकि तीन संभावित डेंगू रोगियों की जांच रिपोर्ट आनी अभी शेष है।
विज्ञापन

नगर पालिका कनीना द्वारा कनीना के तकरीबन सभी वार्डों में फॉकिंग करवा दी गई है। उप नागरिक अस्पताल के अंतर्गत आने वाले गांवो में फॉगिंग करवाने के लिए उप मंडल अधिकारी नागरिक, बीडीपीओ कार्यालय में पत्र 13 अक्तूबर को दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मिला लार्वा वहां दिया नोटिस
स्वास्थ्य निरीक्षक शीशराम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उप नागरिक अस्पताल के अंतर्गत आने वाले गांवों में डेंगू के लार्वा की जांच की गई है। जांच के दौरान जिनके लार्वा मिला, उन्हें नोटिस दिया जा चुका है।
लोग बोले, नहीं मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
राकेश, महेश, देवेंद्र, सूरजभान, पंकज, प्रियंका, रोनिका, स्वीटी ने बताया कि अधिकांश गांव में सफाई के अभाव में नालियों में गंदा पानी जमा हो रहा है। इस गंदे पानी में लगातार मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। उप नागरिक अस्पताल कनीना में डेंगू होने पर चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर बाहर रेफर कर दिया जाता है। डेंगू के लक्षण मिलने पर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों के निजी अस्पतालों में ले जाना पड़ रहा है।
प्लेटलेट्स कम होने पर किया जाता है रेफर
अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अधिक प्लेटलेट्स कम होने पर रोगी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जाता है, क्योंकि अभी जिले में कहीं भी प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

-धर्मेंद्र यादव, प्रवर चिकित्सा अधिकारी।
गांव में शुरू हुआ फॉगिंग का कार्य
गांव में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक गाहड़ा, छितरौली, उन्हानी, चेलावास, पाथेड़ा गांव में फॉगिंग करवा दी गई है। बाकी बचे हुए गांवों में जल्द ही करवा दी जाएगी। -अरविंद यादव, एसईपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed