फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration on demand for underpass

अंडरपास की मांग को लेकर दिया धरना

Mon, 02 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on demand for underpass
अंडरपास के निर्माण को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : Narnol
गांव उनींदा से सलीमपुर जाने वाले रास्ते पर अंडरपास न बनाए जाने से नाराज आसपास के ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों के आश्वासन के बावजूद भी राजमार्ग प्राधिकरण अंडरपास नहीं बना रहा है। बारिश के मौसम में भी ग्रामीणों को अंडरपास की मांग को लेकर धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंडरपास न बनाए जाने से उनींदा गांव के किसानों को दो किलोमीटर का चक्कर काट कर अपने खेतों में जाना पड़ेगा। महिलाओं को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आए दिन दुर्घटनाएं होंगी। यह 22 फुट चौड़ा रास्ता 5-6 गांवों के लोगों का आवागमन का रास्ता है इसलिए जनहित को देखते हुए राजमार्ग प्राधिकरण को अंडरपास स्वीकृत कर बनाना चाहिए। इस अवसर पर हरिसिंह, रविंद्र, भाग सिंह तंवर, कैलाश सेठ, संतोष, कमला, रामरती व जगमाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed