{"_id":"65bb60c4957fa01e3d0a3154","slug":"demonstration-of-people-in-workshop-of-roadways-sub-depot-in-mahendragarh-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: रोडवेज सब डिपो की वर्कशॉप में लोगों का प्रदर्शन, शव यात्रा निकाल फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: रोडवेज सब डिपो की वर्कशॉप में लोगों का प्रदर्शन, शव यात्रा निकाल फूंका सीएम का पुतला
Thu, 01 Feb 2024 02:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:49 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर रोडवेज डिपो वर्कशॉप को बने तीन वर्ष का समय बीत गया। लेकिन रोडवेज सब डिपो की वर्कशॉप शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड परिसर में तीन वर्ष पूर्व बनाए गए रोडवेज सब डिपो की वर्कशॉप को शुरू कराने की मांग को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर से मुख्य द्वार तक विरोध-प्रदर्शन करते हुए सब डिपो शुरू करो, हरियाणा सरकार मुर्दाबाद, हमे क्या चाहिए सब डिपो, के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, दैनिक रेलयात्री महा संघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा, आरएन चौहान, सवाई सिंह सिगड़ी सहित करीब 15 लोग विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर रोडवेज डिपो वर्कशॉप को बने तीन वर्ष का समय बीत गया। एक फरवरी 2021 को 6.68 करोड रुपए की लागत से सब डिपो के लिए बनाए गए वर्कशॉप का पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य पूरा करके विभाग को चाबी सौंप दी थी।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि अगर जल्द यह मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने सैंकड़ों बार मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित विभाग के उच्चाधिकारियों को बार-बार अवगत कराया है। एक माह में सब डिपो की वर्कशॉप शुरू नहीं किया गया तो आने वाले चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि भाजपा के नौ सालों के कार्यकाल में कोई काई सिरे नहीं चढ़ पाए। सब डिपो का भवन बनकर तैयार होने के बावजूद भी लोग सुविधा से वंचित हैं।