फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration against the government for demands

मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 24 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the government for demands
नारनौल। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी एसोसिएशन तथा ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन ने पंचायती राज प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही उपायुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीडीपीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार पिछले कुछ समय से पंचायती राज की इस प्रशासनिक विंग को अनावश्यक कार्य सौंपकर अतिभार से लाद रही है। वहीं बिना किसी कसूर के मानसिक तौर पर कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है जिससे कर्मचारी व अधिकारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 22 मई को पलवल में लगभग 30 ग्राम सचिवों एवं बीडीपीओ पर एक ऐसे मामले में बिना उनका पक्ष सुने मुकदमा दर्ज करवाया है। वे सरकार को उक्त समस्याओं से अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मेहनत को नजर अंदाज करके निष्ठा एवं छवि को धूमिल करने के प्रयत्न कर रही है। स्वामित्व स्कीम का 100 फीसदी कार्य किया है, लेकिन उनकी मेहनत को परिलक्षित होने से रोका जा रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। इस वजह से प्रदेश भर के सभी बीडीपीओ एवं सचिव अपनी वित्तीय शक्तियों का त्याग कर रहे हैं। पंचायत राज प्रशासनिक सेवा संघ ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में सबसे अधिक और रूट लेवल पर मेहनत प्रशासनिक विंग द्वारा ही की गई है। इससे प्रदेश सरकार को काफी सराहना मिली। इस अवसर पर जिले के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा सभी खंडों के विभिन्न ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed