फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration against sexual exploitation of players

Mahendragarh-Narnaul News: खिलाड़ियों के यौन शोषण के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 06 May 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against sexual exploitation of players
नारनौल। दिल्ली के जंतर पर शांतिपूर्वक न्याय मांग रहे खिलाड़ियों पर दिल्ली पुलिस की गई बरबरता, भाजपा सरकार की चुपी व डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तानशाही को लेकर रोष जताया गया। नलवाटी किसान संघर्ष समिति की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में पहलवान व क्षेत्र के लोगों ने निजामपुर कस्बे के देवीलाल चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र से आए लोगों के द्वारा खिलाड़ियों को समर्थन देते हुए कहा कि जबतक खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिल जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर चंदेला ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा बालिग व नाबालिग पहलवानों के साथ किए गए यौन शोषण के विरोध में किसानों के साथ आज चौधरी देवीलाल चौक निजामपुर पर रोष प्रकट किया गया। प्रधान महावीर इस्मलामपुरा ने बताया कि हमारे पहलवान जो विदेशों से खेलों में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करते आए हैं, आज उनके साथ दुर्व्यवहार व उनका शोषण किया जा रहा है। यह बहुत ही शर्म की बात है। इस अवसर पर राजेश रावत ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, धर्मवीर प्रधान निजामपुर, देशराज पूर्व सरपंच जैनपुर, सचिन डेलीगेट, महेश धानोता, सत्यवीर पहलवान नापला, ओमप्रकाश सूबेदार, जगराम सूबेदार, सतपाल सवेरा, विक्रम छिलरो, मुकेश, मनोज तथा मुख्यतार के साथ क्षेत्र के किसानों ने भी रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed