{"_id":"67670a7d7fc6c27237013be7","slug":"demand-to-remove-alwar-to-dadri-railway-line-from-narnaul-mahendragarh-and-regularize-the-train-narnol-news-c-196-1-nnl1003-119459-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अलवर से दादरी रेलवे लाइन नारनौल महेंद्रगढ़ से निकालने व ट्रेन को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अलवर से दादरी रेलवे लाइन नारनौल महेंद्रगढ़ से निकालने व ट्रेन को नियमित करने की मांग
Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नगर की सामाजिक संस्थाओं ने शनिवार को अलवर से दादरी रेलवे लाइन को नारनौल महेंद्रगढ़ से निकालने के लिए मांग की। साथ ही अन्य दो रेलगाड़ियों को नियमित करने की मांग को लेकर रेलमंत्री व जयपुर मंडल के महाप्रबंधक के नाम का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक जितेन्द्र यादव को सौंपा।
संस्थाओं में प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन, व्यापार मंडल और कैलाश नगर विकास समिति नारनौल आदि के सदस्य मौजूद रहे। साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज व प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि अलवर से चरखी दादरी नई रेलवे लाइन प्रस्तावित है जिसे वाया अलवर, बहरोड़, नारनौल महेंद्रगढ़ होते हुए निकलने की मांग की गई है।
अलवर से बहरोड़ नारनौल व महेंद्रगढ़ काफी पहले से रिश्तेदारियों, शिक्षा और व्यापार के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस नई रेलवे लाइन के रूट से चार जिलों को फायदा होगा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नारनौल के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा व व्यापार मंडल नारनौल के उपप्रधान बजरंग लाल गुप्ता ने बताया कि मदार से रोहतक चल रही गाड़ी नंबर 09640/09639 को बंद कर दिया गया है, जिससे इस रूट के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए इसके पुनः नियमित रूप से संचालन की मांग की गई है।
विज्ञापन
कैलाश नगर विकास समिति के सचिव नरोत्तम सनी व विनीत शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 22451/22452 बांद्रा से चंडीगढ़ सप्ताह में दो दिन चलती है, जिससे इसमें काफी भीड़ रहती है। इसलिए इस गाड़ी के प्रतिदिन संचालन करने की भी मांग की गई है। नारनौल के स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं व आम जनों की ज्ञापन में दी गई मांग शीघ्र ही मंडल महाप्रबंधक जयपुर को भेज दी जाएगी। इस अवसर पर भीमसेन शर्मा, बजरंग लाल गुप्ता, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. संजय शर्मा, नरोत्तम सोनी, नेतराम सैनी, विनीत शर्मा, रामनिवास यादव, चिरंजी लाल तथा यादराम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।