फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to make Mahendragarh railway station a junction

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने की मांग

Wed, 20 Nov 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Mahendragarh railway station a junction
फोटो संख्या:59- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का जंक्शन बनवाने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते अ​धि
महेंद्रगढ़। दैनिक रेलयात्री महासंघ ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने के लिए रेलमंत्री के नाम उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि जनहित की सुविधा को देखते हुए सरकार की ओर से पिछड़े क्षेत्र को उबारने के लिए दो रेल लाइन निकालने की घोषणा की थी, लेकिन एक दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सरकार की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। सरकार की ओर से इनके बाद प्रदेश में की गई नई रेल लाइन की घोषणाओं पर रेलगाड़ियों का संचालन शुरू होने वाला है जबकि महेंद्रगढ़ सबसे पुराना जिला है। यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ कई बड़े शिक्षण संस्थान हैं। बच्चों के भविष्य को देखते हुए महेंद्रगढ़ स्टेशन को जंक्शन बनाना की बहुत पुरानी मांग है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में रेलमंत्री की ओर से दादरी महेंद्रगढ़, नारनौल अलवर नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की गई थी। इसका सर्वे भी हुआ था। लेकिन इसके बावजूद भी इस रेल लाइन का कोई जिक्र नहीं हैं। वर्ष 2021 में झज्जर वाया कोसली, कनीना व नारनौल की घोषणा पर सर्वे पूरा हो चुका हैं। इस रेल लाइन से भी महेंद्रगढ़ शहर को वंचित रखा गया हैं। गांव खुडाना में आईएमटी प्रस्तावित हैं। भविष्य में यहां कई बड़े औद्योगिक कंपनियां स्थापित होने वाली हैं, जिनमें प्रदेश भर युवा नौकरी करने के लिए आएंगे। यात्रियों के लिए रेलमार्ग अति सुगम रहेगा।
विज्ञापन

देश व प्रदेश सरकार ने दो राज्य हरियाणा व राजस्थान के लिए नई रेललाइन की डीपीआर तैयार करने के कार्य को भी अनुमति मिल गई है। जबकि रेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लुहारू रेललाइन का दोहरीकरण करने की घोषणा की गई थी जिसको अब कार्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व बार प्रधान बंशीलाल, शमशेर, विक्रांत, शर्मिला, सीमा रानी, योगेंद्र, राकेश, राहुल, विक्रम, राजेंद्र शेखावत, सुनील यादव, नर्सिंग, अजय मेहरा, गौरी शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed