फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to Introduce M.Sc. in Mathematics and Physics at Mahendragarh College

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ कॉलेज में एमएससी गणित व भौतिकी शुरू करने की मांग

Thu, 19 Mar 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to Introduce M.Sc. in Mathematics and Physics at Mahendragarh College
फोटो संख्या:53 राजकीय कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते विष्णु सेवा समिति सदस्य। विज्ञ​प्ति
महेंद्रगढ़। राजकीय कॉलेज में सत्र 2026-27 से एमएससी गणित एवं एमएससी भौतिकी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग है। इसके लिए श्री विष्णु सेवा समिति के प्रधान मनोहर लाल झुकिया, कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा व समिति के अन्य प्रतिनिधियों ने प्राचार्य प्रो. विजय यादव को महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह महाविद्यालय क्षेत्र का एक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां से शिक्षा प्राप्त कर कई विद्यार्थी विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हो चुके है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में महाविद्यालय में इन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अनुपलब्धता के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। विशेष रूप से छात्राओं को इससे अनेक व्यावहारिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के लिए पृथक भवन उपलब्ध है व हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में विज्ञान विषयों में नए प्राध्यापकों की नियुक्तियां भी की गई हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व महेंद्रगढ़ जिले के समग्र शैक्षिक विकास को ध्यान में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय में शीघ्र एमएससी गणित एवं एमएससी भौतिकी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान करें।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेते हुए इस मांग को शीघ्र पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed