नारनौल। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन यूनियन की गेट मीटिंग बुधवार को डिविजन ऑफिस कार्यालय पर आयोजित की गई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट प्रधान बिरेंद्र यादव ने की। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह बैठक केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करना शामिल है।
प्रधान ने कहा कि यह उनके साथ एक भद्दा मजाक है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने 31 दिसबंर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों व सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ न देने का कानून पास कर दिया है। इसके विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व प्रदेश का अलग से वेतन आयोग गठन करने, वेतन आयोग लागू होने तक प्रदेश के सभी कर्मचारियों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये देने आदि की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। गेट मीटिंग के दौरान सचिव अमित ढिल्लो, कैशियर खगेश कुमार, प्रदीप सैनी, कमल सैनी, भूपेंद्र यादव, घनश्याम शर्मा, तेजपाल शर्मा, अनीता यादव व मुनेश यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।