फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to give pay scale and allowances to Haryana pensioners on the lines of Punjab

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा पेंशनर को पंजाब की तर्ज पर वेतन मान व भत्ता देने की मांग

Sat, 06 Jul 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand to give pay scale and allowances to Haryana pensioners on the lines of Punjab
नारनौल। भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। इसको लेकर भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विद्यानंद लांबा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कर्मचारी प्रकोष्ठ की मांगों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा पेंशनर को पंजाब की तर्ज पर वेतन मान व भत्ता दिया जाए। इसके साथ सेवानिवृत कर्मचारियों को 65 साल की उम्र में 5 प्रतिशत, 70 साल की उम्र में 10 प्रतिशत और 75 साल की उम्र में 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए। वहीं ड्यूटी के समय दुर्घटना ग्रस्त होने पर कर्मचारी के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए। इसके साथ कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों के द्वारा बंद की गई एलटीसी सुविधा को बहाल किया है, लेकिन फैमिली पेंशन धारकों को यह सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने इन मांगों के अलावा अन्य मांग भी रखी गई। जिनको जल्द ही लागू करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। इस अवसर प्रदेश संयोजक विद्यानंद लांबा, ओपी यादव, सत्यवीर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सर्वसुख यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश यादव, शरद यादव, हल्का नारनौल जयनारायण, डॉ. देवेंद्र यादव हल्का अटेली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed