फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to fill vacant posts of doctors in Civil Hospital Mahindergarh

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग

Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand to fill vacant posts of doctors in Civil Hospital Mahindergarh
फोटो संख्या:54- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपते रामनिवास प
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। समाधान शिविर में लोगों ने उपायुक्त को बताया कि कई पद तीन से चार माह से खाली हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ दो चिकित्सकों में से एक को आठ माह के प्रशिक्षण पर भेज दिया गया है, जबकि दूसरे को नारनौल डेपुटेशन पर कर दिया है।
विज्ञापन

समाजसेवी सतवीर, कीर्तन, सुधीर, अमित, राजपाल, रामनिवास पाटोदा आदि का कहना है कि महिला सर्जन न होने डिलीवरी के लिए लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां मनमानी फीस वसूली जा रही है। ईएनटी चिकित्सक नहीं होने से भी परेशानी ज्यादा होती है। लंबे समय से एक्स-रे मशीन भी खराब रहती है। दो दिन पहले लैब की मशीन भी खराब हो गई थी। लोगों को मजबूरन अपनी विभिन्न प्रकार की जांच के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ व आसपास के 90 से अधिक गांवों की करीब छह लाख की आबादी नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पर निर्भर है, लेकिन चिकित्सकों के पद रिक्त होने के कारण नागरिक अस्पताल केवल रेफरल अस्पताल बना है। नए भवन का कार्य पांच माह से बजट के अभाव में बंद है। इसके लिए रिवाइज एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है, लेकिन अब इसे स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed