फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to call CET pass all youths for screening test

Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी पास सभी युवाओं को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाने की मांग

Thu, 20 Jul 2023 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to call CET pass all youths for screening test
कनीना। बहुजन समाज पार्टी युवा प्रकोष्ठ द्वारा कनीना में युवा सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में प्रमुख समाजसेवी बसपा नेता अतर लाल मुख्यातिथि रहे। अध्यक्षता युवा नेता देवव्रत यादव ने की।
विज्ञापन

सम्मेलन में 10 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर केंद्र व राज्य सरकार से रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने, सीईटी पास सभी युवाओं को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाने, राज्य में रिक्त लगभग दो लाख पदों पर नियमित भर्ती करने, सभी भर्ती परीक्षा केंद्र जिलों में बनाने, गांवों में रोजगार की क्षमताएं पैदा करने, अटेली विधानसभा में भारी उद्योग लगाने तथा आईएमटी स्थापित करने, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर, रेवाड़ी द्वारा बढ़ाई गई फीस दरों को वापिस लेने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा मनरेगा के लिए बजट बढ़ाने, कनीना तथा अटेली तहसील की जर्जर बदहाल सड़कों का नवीनीकरण करने, किसानों को सोलर नलकूप कनेक्शन लेने के लिए बाध्य न करने तथा इलाके की जल भराव भूमि से पानी निकासी तत्काल करने तथा खराब फसल का मुआवजा देने की मांगे की गई। सम्मेलन को दान सिंह प्रजापत, भाग सिंह तंवर, देवव्रत यादव, दिनेश शर्मा, लालचंद शर्मा, सतपाल दहिया, बाबूलाल राघव, करतार पाथेड़ा ने संबोधित किया। सम्मेलन के बाद युवाओं ने सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ मंडी से लेकर एसडीएम सुरेंद्र सिंह के कार्यालय तक युवा मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार ब्रह्मप्रकाश को सौंपा। इस मौके पर सतेंद्र, मीर सिंह वैद्य, सदानंद जांगड़ा, देवेंद्र, लालचंद शर्मा, सतपाल दहिया, मास्टर प्रहलाद सिंह, नवीन कुमार, सोनू तंवर, पवन आदि सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed