Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised in Mahapanchayat, junction should be made in Buchawas

महापंचायत में उठी मांग, बुचावास में बनाया जाए जंक्शन

Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand raised in Mahapanchayat, junction should be made in Buchawas
\रेलवे संबंधित समस्याओं को लेकर गांव बुचावास में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते राकेश तंवर---सं - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। अलवर-दादरी रेलवे लाइन का चंडीगढ़ तक विस्तार करने की मांग को लेकर रविवार को गांव बुचावास में महापंचायत हुई। इसमें शामिल 30 से अधिक गांवों के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने अलवर-दादरी रेलवे लाइन का विस्तार चंडीगढ़ तक करने और बुचावास में जंक्शन बनाने की मांग की। यह भी कहा गया कि जिले में 152डी के नजदीक से रेलवे लाइन गुजारी जाए। इस दौरान सर्व सम्मति से 21 सदस्यीय संघर्ष कमेटी का गठन कर जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास पाटोदा की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि अलवर से वाया महेंद्रगढ़-चरखी दादरी तक रेलवे लाइन का सर्वे वर्ष 2011 में पूरा हो गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 2014-15 में रेलवे लाइन के लिए 1033.98 करोड़ रुपये का बजट भी तैयार किया था लेकिन क्षेत्र के कमजोर प्रतिनिधित्व के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई और यह बजट लैप्स हो गया। प्रदेश सरकार दक्षिणी हरियाणा के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। क्षेत्र के लोगों को रेलवे जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार यदि चाहे तो 152डी राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारे इस रेलवे लाइन का सर्वे करा कर चंडीगढ़ तक रेलवे का विस्तार कर सकती है। यह प्रोजेक्ट रेलवे की आय के साथ-साथ राजस्थान व दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

महापंचायत में संदीप इंजीनियर, राकेश तंवर बसई, संजय राव रिवासा, प्रदीप मालड़ा, ओमप्रकाश मास्टर बचीनी, विनोद पाली, श्रीचंद मास्टर हरनाथ नांगल, रविंद्र गागड़वास, रविंद्र प्रधान बुचावास, डॉ. मुनेश बवानियां, जीवनराम मेघनवास, हरिकिशन ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक शर्मा, शिवकुमार खेड़ी, मंजीत सिंह अगिहार, देशराज, पूर्व सरपंच दीपक बचीनी, गुगन, रामचंद्र पालड़ी-पनिहारा, कुलदीप महेंद्रगढ़, राजपाल, पूर्व सरपंच सिसोठ विजय सिंह, रामकिशन सीगड़ी, गोधाराम मालड़ा, राजेंद्र, रविंद्र झगड़ोली, संजय शर्मा, नरेंद्र, छाजू देवास, ओमकुमार सुरजनवास खेड़ा, कंवर सिंह, सुमेर सिंह, जगमाल पूर्व सरपंच, प्रवीण, विजयपाल आदि रहे।
-
चंडीगढ़ तक विस्तार से दो राज्यों को होगा लाभ
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे लाइन का चंडीगढ़ तक विस्तार होने से दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ प्रदेश के आठ जिलों और राजस्थान प्रदेश के चार जिलों की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। वहीं क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ तक आवागमन करने के लिए रेलवे की सुविधा मिलेगी। 152डी के साथ भूमि भी पहले से अधीगृहित है जिससे अतिरिक्त खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में आईएमटी, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ बड़े धाम है। यह लाइन जिला के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

महेंद्रगढ़ से नारनौल होते गुजारी जाए रेलवे लाइन
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर दादरी-अलवर रेल मार्ग को महेंद्रगढ़ से वाया नारनौल होते बनाने की मांग की है। पत्र में समिति जिला प्रधान बेगराज गोयल, उपप्रधान धर्मपाल शर्मा, महामंत्री रामसिंह मधुर, सचिव भारत भूषण तायल, कोषाध्यक्ष शिवलाल वर्मा, संरक्षक परमानंद दिवान ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मांग की है कि दक्षिण हरियाणा में स्थित महेंद्रगढ़ की आबादी एक लाख है। नारनौल ऐतिहासिक शहर और व्यवसाय का केंद्र है जो राजस्थान की सीमा से घिरा हुआ है। यहां के हजारों लोग सेना में सेवारत हैं। सैनिकों एवं उनके आश्रितों की आवाजाही व व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां पर रेलवे जंक्शन होना जरूरी है। इसलिए रेल मार्ग महेंद्रगढ़ से वाया नारनौल बनाया जाए। इसके अलावा नारनौल से दिल्ली, जयपुर आदि के लिए नई ट्रेन चलाई जाए। उपप्रधान धर्मपाल शर्मा ने नारनौल रेेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा देने और यात्री सुविधाएं बढा़ने की की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed