{"_id":"6a187f01a514e2958c04f464","slug":"demand-raised-for-construction-of-international-sports-stadium-in-ateli-region-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126884-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की उठी मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:83- गांव खैराना में ग्रामीणों को संबोधित करते ठाकुर अतरलाल--स्रोत-ग्रामीण
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल एडवोकेट ने सरकार से अटेली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग गांव खैराणा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र में खेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाए जाने पर की।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण युवाओं को उचित प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए दूसरे जिलों और शहरों का रुख करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि खेल सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं और अटेली क्षेत्र खेलों के क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने बसपा नेता अतरलाल से इलाके में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
अतरलाल एडवोकेट ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें उचित संसाधन और मंच नहीं मिल पा रहा।
उन्होंने कहा कि यदि अटेली क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाता है तो इससे युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस दिशा में तुरंत कदम उठाने चाहिए।
साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी इस मांग को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और इसके लिए संघर्ष भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान दानसिंह प्रजापत, शेर सिंह यादव, भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, हवलदार सुबेसिंह, सुरेंद्र, कृष्ण, धर्मबीर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।