{"_id":"6876a22dbd156fb417072c54","slug":"demand-for-urea-increased-long-queues-at-centres-narnol-news-c-196-1-nnl1005-127159-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया की बढ़ी मांग, केंद्रों पर लग रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया की बढ़ी मांग, केंद्रों पर लग रही लंबी कतार
Wed, 16 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10नारनौल में निजी केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में वर्तमान में यूरिया की मांग खूब हो रही है। सरकारी और निजी खाद केंद्रों पर किसान कतार में लगकर यूरिया ले रहे हैं। सरकारी खाद केंद्र पर खाद की कमी है।
वहीं सरकारी खाद केंद्र पर अधिक भीड़ और कमी के कारण किसान निजी खाद केंद्रों से खाद लेने को मजबूर हैं। अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर सोमवार को एक हजार बैग खाद के पहुंचे थे। इसमें से मंगलवार शाम तक करीब 900 बैग यूरिया के वितरित किए जा चुके थे। वहीं तमाम लोग खाद लेकर के लिए कतार में खड़े थे।
उपलब्ध खाद की तुलना में किसानों की संख्या अधिक होने के कारण एक आधार कार्ड से केवल दो बैग वितरित किए जा रहे थे। सरकारी खाद केंद्र पर खाद वितरण की सूचना मिलने पर किसान सुबह से ही लाइन में लगकर बारी का इंतजार करने लग गए थे। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश लगातार हो रही है। इसमें खाद के छिड़काव से फसल का बेहतर विकास हो पाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
निजी खाद केंद्र पर 50 रुपये अधिक में मिली खाद
सरकारी खाद केंद्र पर खाद की कमी और मांग अधिक होने के कारण अधिकतर किसान निजी केंद्र से खाद खरीदने को मजबूर हैं। खाद की मांग इस समय किसानों के बीच इतनी जबरदस्त है कि निजी खाद केंद्र पर भी किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ा। वहीं निजी खाद केंद्र पर किसानों को यूरिया 50 रुपये अधिक देकर खरीदनी पड़ी। सरकारी खाद केंद्र पर 266.50 पैसे प्रति बैग की दर से यूरिया वितरित की जा रही है। वहीं निजी खाद केंद्र पर यूरिया 320 रुपये प्रति बैग की दर से दी जा रही है।
वर्जन :
इस समय यूरिया की मांग बनी रहती है। सोमवार को एक हजार बैग सरकारी खाद केंद्र पर पहुंचे थे। खाद के लिए मांग भेजी गई है। जल्द ही खाद की और खेप सरकारी खाद केंद्र पर पहुंचेगी, ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड