फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for stoppage of three trains was raised by sending a letter to the Railway Minister.

Mahendragarh-Narnaul News: रेलमंत्री को पत्र भेजकर उठाई तीन गाड़ियों के ठहराव की मांग

Wed, 06 Dec 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of three trains was raised by sending a letter to the Railway Minister.
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के लोगों की मांग पर महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर तीन गाड़ियों के महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है। वहीं एक गाड़ी के समय परिवर्तन की मांग की गई है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से गाड़ी संख्या 12259-60 जो सप्ताह में 4 दिन हावड़ा, सियालदह दूरंतो, बीकानेर, गाड़ी संख्या 12323-24 हावड़ा से बाड़मेर सप्ताह में 2 दिन तथा गाड़ी संख्या 22481-82 जोधपुर दिल्ली प्रतिदिन का महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर से वाया महेंद्रगढ़ दिल्ली के समय परिवर्तन की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की ओर से बार-बार रेलमंत्री व रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

छह माह तक हो ट्रायल, इसके बाद लाभ मिले तो करें नियमित ठहराव
रेल यात्री महासंघ की ओर से मांग की गई है कि रेल मंत्रालय अगर महेंद्रगढ़ में ट्रेन का ठहराव नहीं करना चाहता तो एक बार ट्रायल तौर पर 6 महीने के लिए महेंद्रगढ़ स्टेशन पर इनका ठहराव करके यहां से प्राप्त आय के हिसाब से निर्णय ले सकता है। वहीं राजस्थान में इन गाड़ियों का जगह-जगह ठहराव है परंतु वहां रेलवे को अधिक आय भी नहीं मिल रही है जबकि महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रेलवे को इन गाड़ियों के ठहराव पर अच्छी खासी आय प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed