फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for starting operation of Delhi-Hisar train, memorandum submitted

दिल्ली-हिसार गाड़ी का संचालन शुरू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand for starting operation of Delhi-Hisar train, memorandum submitted
दिल्ली-हिसार वाया सतनाली-सादुलपुर गाड़ी का संचालन शीघ्र शुरू करने, सतनाली स्टेशन पर दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस का ठहराव दोबारा से बहाल करवाने और बीकानेर इंटरसिटी का ठहराव सुनिश्चित करवाने की मांग को लेकर रविवार को सतनाली रेल संघर्ष समिति और क्षेत्रवासियों ने उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक, जयपुर के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रेल संघर्ष समिति प्रधान दीवान सिंह शेखावत के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि रेलवे द्वारा लॉकडाऊन के दौरान बंद की गई अधिकतर गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली से हिसार वाया सतनाली-सादुलपुर गाड़ी का अभी तक संचालन शुरू नहीं किया गया है जिससे इस रेलमार्ग के यात्रियों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान दीवान शेखावत ने बताया कि सतनाली रेलवे स्टेशन बीकानेर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में एक है और यहां से हरियाणा और राजस्थान के सैनिक बाहुल्य 80 गांवों के भारी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली-रेवाड़ी-सतनाली-सादुलपुर हिसार सवारी गाड़ी लॉकडाऊन के पहले तक सुबह सतनाली आती थी और शाम को वापिस जाती थी जिससे दैनिक यात्री जिनमें अधिकतर विद्यार्थी, दुकानदार-व्यापारी और नौकरीपेशा शामिल हैं, प्रतिदिन भारी संख्या में आवागमन करते थे। अनलॉक शुरू होने के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद अनेक गाडिय़ों का संचालन शुरू किया गया है लेकिन दिल्ली-हिसार सवारी गाड़ी को शामिल नहीं किया गया है जिससे इस गाड़ी में सफर करने वाले सतनाली क्षेत्र के भारी संख्या में यात्री हर रोज परेशानी का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द दिल्ली से हिसार वाया सतनाली-सादुलपुर गाड़ी का संचालन शुरू करने क मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed