फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for e-scooters surges, surpassing 100 in February

Mahendragarh-Narnaul News: ई-स्कूटरों की बढ़ी मांग, फरवरी में पार हुआ 100 का आंकड़ा

Sat, 21 Feb 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for e-scooters surges, surpassing 100 in February
फोटो संख्या:52- राजीव खुराना
महेंद्रगढ़। फरवरी खत्म होने से पहले ही शहर की दुकानों में ई-स्कूटर की बिक्री का आंकड़ा 103 तक पहुंच गया। बीत दो माह में ई-स्कूटर की बिक्री का आंकड़ा 100 से कम रहता था जबकि इस बार माह पूरा होने से पहले 103 स्कूटर बिक चुकी हैं।
विज्ञापन


एजेंसी संचालकों की ओर से सिरसा, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, नोएड़ा आदि स्थानों से स्कूटरों की आपूर्ति कराई जा रही हैं। शहर में ई-वाहनों की 5 एजेंसियां हैं। सभी एजेंसियों पर 35 से 40 हजार रुपये की कीमत से स्कूटियां शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन

इसके बाद बैटरी के अनुसार स्कूटी की कीमत भी बढ़ती जाती है। स्कूटरों की बिक्री की बात करें तो जनवरी में 86 स्कूटियां बिकी जबकि दिसंबर 2025 में 94 ग्राहकों ने स्कूटी खरीदी थी। अब फरवरी में 20 दिन में 103 स्कूटरों की बिक्री हो चुकी है और अब भी ग्राहक पूछताछ के लिए शोरूम पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह ई-स्कूटी एजेंसी संचालकों को 35 लाख रुपये का कारोबार हुआ था और इस बार उन्हें 50 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है। फिलहाल कारोबारियों को 40 लाख रुपये का कारोबार हो चुका है।
संचालकों का कहना है कि बच्चों के लिए स्कूटी अधिक खरीदी जा रही है और इसक मूल बच्चों का ट्यूशन व अन्य कार्यों के थोड़ी दूरी पर जाना है। यातायात नियमों में छूट और कागजी प्रक्रिया न होने कारण भी ग्राहक अधिक पसंद कर रहे हैं।
बॉक्स
प्रतिदिन शोरूम में 20 से 25 ग्राहक ई-स्कूटी के लिए पूछताछ करने आते हैं और पिछले माह 19 स्कूटरों की बिक्री हुई जबकि इस माह 23 स्कूटरों की बिक्री हो चुकी है। इस बार कारोबार 10 लाख से अधिक रहने की संभावना है। -जतिन सिंघल, शोरूम संचालक

बॉक्स
इस सीजन में ई-वाहनों के मार्केट में 50 लाख से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। फिलहाल शोरूम में 15 स्कूटरों की बिक्री हुई है और पांच स्कूटरों की बुकिंग हो चुकी है। इस माह में कारोबार 12 लाख से अधिक रहने की उम्मीद है। -राजीव खुराना, शोरूम संचालक

फोटो संख्या:52- राजीव खुराना

फोटो संख्या:52- राजीव खुराना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed