{"_id":"69a9c6042808d786840e8b6a","slug":"demand-for-cleaning-of-toilets-of-ateli-mandi-tehsil-and-bdpo-office-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136850-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली मंडी तहसील और बीडीपीओ कार्यालय के शौचालय की सफाई कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली मंडी तहसील और बीडीपीओ कार्यालय के शौचालय की सफाई कराने की मांग
विज्ञापन
फोटो 18सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य।स्रोत एसोसिएशन
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल ने अटेली मंडी तहसील परिसर और बीडीपीओ कार्यालय परिसर की जर्जर स्थिति, गंदगी एवं शौचालय की दुर्दशा के संबंध में एक ज्ञापन सीटीएम नारनौल को सौंपा। ज्ञापन में दोनों परिसरों में टाइल लगवाने, कूड़ा उठवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व शौचालयों की सफाई और मरम्मत के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
इस अवसर पर प्रधान संतोख सिंह यादव, संयुक्त सचिव चंद्र देव यादव, कोषाध्यक्ष सुगन सिंह एवं लाइब्रेरियन परमिंद्र यादव उपस्थित रहे। प्रधान संतोख सिंह यादव ने बताया कि बीडीपीओ अटेली मंडी एवं पंचायत समिति के अध्यक्ष के साथ मौके पर जाकर स्थिति का उन्होंने निरीक्षण भी किया था।
इस दौरान उन्हें आश्वासन मिला था कि टाइल, सफाई व शौचालय का कार्य प्राथमिकता से करवा दिया जाएगा। लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि बार एसोसिएशन ने जनसुविधा एवं स्वच्छता के इस मुद्दे को एक बार फिर गंभीरता से उठाया है। इस पर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करेगा ताकि तहसील एवं बीडीपीओ कार्यालय आने वाले नागरिकों को स्वच्छ और सुगम वातावरण प्राप्त हो सके।