फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for boots and sneakers with heated lighting surges

Mahendragarh-Narnaul News: गर्म लाइटिंग वाले बूट और स्नीकर्स की मांग में उछाल

Wed, 19 Nov 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demand for boots and sneakers with heated lighting surges
फोटो नंबर-14बाजार में लगी जूतों की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
नारनौल। ठंड ने दस्तक देते ही जूतों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बार गर्म लाइटिंग वाले बूट और स्नीकर्स की मांग में उछाल दर्ज किया जा रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए शहर में अस्थायी दुकानें भी लगने लग गई हैं जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के महावीर मार्ग, रेस्ट हाउस रोड, पार्क रोड गली, सिंघाना रोड और पुल बाजार सहित कई प्रमुख बाजारों में जूतों की बड़ी संख्या में दुकानें दिखाई दे रही हैं। नियमित दुकानों के साथ-साथ अस्थायी स्टॉलों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

जूते विक्रेता मनोज, कृष्ण, बंटी और हितेश का कहना है कि सर्दी की शुरुआत होते ही लोग जूतों की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। उनके अनुसार, शहर में सामान्य दिनों में लगभग 50 जूतों की दुकानें रहती हैं लेकिन सर्दी का मौसम आते ही इतनी ही नई दुकानें और खुल जाती हैं जिससे बाजार में विकल्पों की भरमार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि इस समय पुरुषों के जूते 300 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं महिलाओं के जूते 200 रुपये से 1200 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। बच्चों के जूतों की भी खूब मांग है जिनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। खरीदारों की बढ़ती भीड़ से बाजारों में रौनक लौट आई है और दुकानदार आगामी दिनों में कारोबार में और वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed