{"_id":"6aff2fa57ca5ab15110c156a","slug":"demand-for-an-fir-against-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131932-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते यादव समाज के लोग--संवाद
महेंद्रगढ़। यादव समाज के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर डॉ. संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
डॉ. बीपी यादव ने कहा कि 3 नवंबर 2026 को महादंगल कार्यक्रम में आयोजित पैनल चर्चा के दौरान प्रो. संगीत रागी ने यादव समाज के प्रति कथित रूप से अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी की। इसे समाज के सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा का अपमान बताते हुए प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, नारनौल, महेंद्रगढ़ और पटौदी सहित कई स्थानों पर शिकायतें व ज्ञापन सौंपे गए हैं। 12 नवंबर को प्रदर्शन और पुतला दहन भी किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी कुलपति को ज्ञापन दिया है। प्रतिनिधियों ने विधायक से मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाकर कार्रवाई करवाने की मांग की। इस मौके पर रामनिवास, संदीप, राकेश, जय सिंह, सुमित, अमित और नरेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।