फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   deleveri

अस्पताल गेट के पास एंबुलेंस रोक कराई डिलीवरी

Sun, 07 Jun 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
ब्यूरो/नारनौल Updated Sun, 07 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के प्रसूति वार्ड के गेट पर महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने पर हरकत में आए अस्पताल स्टाफ ने महिला की देखभाल की और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की हालात सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर गांव निजवानगर की राजबाला (22) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए सामान्य अस्पताल फोन किया। चालक धर्मेंद्र इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संतोष के साथ एंबुलेंस लेकर पहुंचा और परिजनों के साथ राजबाला को लेकर अस्पताल आ रहा था। जैसे ही एंबुलेंस पुलिस लाइन के पास पहुंची तो राजबाला को दर्द ज्यादा होने लगा और डिलीवरी होना शुरू हो गई।
विज्ञापन


ईएमटी ने सूझबूझ से काम लेते हुए डिलीवरी करवाना शुरू कर दिया और सूचना अस्पताल में दे दी। वहीं चालक धर्मेंद्र एंबुलेंस को सीधा जच्चा-बच्चा वार्ड के पास ले गया। प्रसूति वार्ड के गेट पर ले जाकर उसने गाड़ी रोकी। प्रसूता वार्ड से तुरंत नर्स एंबुलेंस के पास पहुंचीं। नर्सों ने महिला को संभाला और एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और बच्चे को किया भर्ती
महिला की डिलीवरी सामान्य हुई लेकिन स्वास्थ्य और देखरेख के लिए अस्पताल प्रशासन ने जच्चा-बच्चा को को अस्पताल में भर्ती कर लिया, फिलहाल दोनों की हालत ठीक है। वैसे तो जहां से डिलीवरी होना शुरू हुई, पुलिस लाइन सिविल अस्पताल से करीब 150 मी पहले है। मगर ट्रैफिक और दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से एंबुलेंस निकलने में चार से पांच मिनट लग जाते हैं।


टूटे रोड भी जल्द डिलीवरी का कारण
शहर के टूटे हुए रोड भी जल्दी डिलीवरी का कारण हैं। टूटे रोड की वजह धक्के लगने से प्रसूता को प्रसव पीड़ा तेज होने लगती है तथा इससे डिलीवरी भी हो सकती है। नारनौल में सिविल अस्पताल की ओर जाने वाले सारे रोड टूटे हुए हैं। वहीं अन्य रोड की हालत भी दयनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed